लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2026 21:28 IST

आम आदमी पार्टी ने 2024 में कहा था कि बंसल का निधन 2017 में हो गया था और इन आरोपों को निराधार और बदले की भावना से प्रेरित बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देठेकेदार सुरेंद्र कुमार बंसल ने 2015-16 में विभिन्न कंपनियों के नाम पर ठेके लिए और भुगतान भी ले लिया।भारद्वाज एंटरप्राइजेज के फर्जी बिलों का उपयोग करके सरकारी खजाने में धोखाधड़ी की।बंसल और उनके अन्य रिश्तेदारों को पर्याप्त लाभ पहुंचाया है।

नई दिल्लीः सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के सरकारी ठेके में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले की जांच पहले दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की जा रही थी और पिछले साल सितंबर में गृह मंत्रालय द्वारा इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। आरोप है कि ठेकेदार सुरेंद्र कुमार बंसल ने 2015-16 में विभिन्न कंपनियों के नाम पर ठेके लिए और भुगतान भी ले लिया।

लेकिन काम कभी शुरू नहीं किया गया। एफआईआर के अनुसार, ऐसी ही एक कंपनी कमल सिंह की थी। अधिकारियों ने बताया कि कमल सिंह को आरोपी बनाते हुए एक दूसरी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बंसल ने कमल सिंह के नाम का इस्तेमाल किया और भारद्वाज एंटरप्राइजेज के फर्जी बिलों का उपयोग करके सरकारी खजाने में धोखाधड़ी की।

सीबीआई के अनुसार, केजरीवाल के प्रभाव में तकनीकी मानकों में हेरफेर करके बंसल को यह काम बाजार मूल्य से 46 प्रतिशत कम कीमत पर दिया गया था। आम आदमी पार्टी ने 2024 में कहा था कि बंसल का निधन 2017 में हो गया था और इन आरोपों को निराधार और बदले की भावना से प्रेरित बताया था।

शिकायत में कहा गया है, “यह प्रार्थना की जाती है कि एनसीटी-दिल्ली के (पूर्व) मुख्यमंत्री की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद के प्रभाव का इस्तेमाल करके बंसल और उनके अन्य रिश्तेदारों को पर्याप्त लाभ पहुंचाया है।”

टॅग्स :दिल्ली सरकारसीबीआईअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारत अधिक खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी