लाइव न्यूज़ :

शरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2026 10:33 IST

वीडियो 24 अप्रैल को ग्राम जजौली निवासी गुलाबचंद के बेटे के जनेऊ कार्यक्रम का है और कार्यक्रम के दौरान गुलाबचंद ने ‘हर्ष फायरिंग’ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कौशांबीः कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी हथियार और कारतूस जब्त किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रविवार को जजौली गांव में ‘हर्ष फायरिंग’ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रजापत ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह वीडियो 24 अप्रैल को ग्राम जजौली निवासी गुलाबचंद के बेटे के जनेऊ कार्यक्रम का है और कार्यक्रम के दौरान गुलाबचंद ने ‘हर्ष फायरिंग’ की थी।

पुलिस ने ‘हर्ष फायरिंग’ में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद कर जब्त कर लिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना पश्चिम शरीरा में आरोपी गुलाबचंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकहा-सुनी और कुल्हाड़ी से काट डाला?, दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

क्राइम अलर्टखुफिया जांच के जरिये फर्जी बाबाओं पर कसें नकेल 

क्राइम अलर्टबर्थ-डे पार्टी में ट्रिपल मर्डर; बुलंदशहर में केक लगाने को लेकर विवाद, बिछ गई तीन लाशें

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया