लाइव न्यूज़ :

Elvish Yadav Noida Police: 'एक्शन मोड में नोएडा पुलिस', एल्विश यादव के बाद ईश्वर और विनय गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: March 20, 2024 11:36 IST

Elvish Yadav Ishwar and Vinay: यू-ट्यूबर एल्विश यादव मामले में नोएडा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान ईश्वर और विनय के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसांप के जहर मामले में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैंपुलिस कर रही हैं दोनों से पूछताछ

Elvish Yadav Ishwar and Vinay: यू-ट्यूबर एल्विश यादव मामले में नोएडा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान ईश्वर और विनय के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों पार्टी आर्गेनाइजर की भूमिका में थे, जिनमें सांप और उनका जहर जाता था। नोएडा पुलिस के अनुसार, ईश्वर और विनय हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस अब इन दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। बताते चले कि एल्विश यादव मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

सोशल मीडिया पर नजर

नोएडा पुलिस के द्वारा एल्विश यादव के सोशल मीडिया एकाउंटस को भी खंगाला जा रहा है। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम , एक्स, यूट्यूब शामिल है। सोशल मीडिया पर जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसका पुलिस के द्वारा संकलन किया जाएगा। केस डायरी में इसे शामिल कर कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

क्या कहती है पुलिस

डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने कहा कि हम पूरे वीडियो फुटेज का अवलोकन कर रहे हैं और प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रहे हैं। जिन भी लोगों के नाम सामने आएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी। कई लोग हैं। वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं और हम इसकी भी जांच कर रहे हैं।

एल्विश पर एनडीपीएस एक्ट लगाया गया

सोशल मीडिया की दुनिया में कम समय में चर्चित हुए एल्विश यादव मुश्किल में हैं। उन पर सांपों के जहर की सप्लाई करने का गंभीर मामला है। नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इधर, उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं लगाई गई हैं। इन सबके बीच उनके माता-पिता सामने आए हैं और सभी आरोपों को झूठा बताया है। एल्विश के माता पिता का कहना है कि एल्विश को फंसाया जा रहा है। एल्विश कभी ऐसा काम नहीं कर सकता है।

टॅग्स :एल्विश यादवनॉएडाNoida Policeसोशल मीडियाबिग बॉसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?