लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कनॉट प्लेस में फैशन डिजानइर छात्रा ने कार से महिला को 50 मीटर तक घसीटा, हुई मौत

By भारती द्विवेदी | Updated: August 21, 2018 12:19 IST

आरोपी छात्रा का नाम श्रेया अग्रवाल है। वो यूपी के बरेली की रहनेवाली है और मुंबई से फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रही है। श्रेया के पिता बड़े ट्रांसपोर्टर हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कनॉट प्लेस के शिवाजी स्टेडियम के पास तेज एसयूवी कार ने महिला को कुचल दिया है। पकड़े जाने के डर से कार चल रही फैशन डिजाइनर छात्रा ने गाड़ी को तेजी से भगाने की कोशिश की, जिसकी वजह से टायर में फंसी महिला लगभग 50 मीटर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय महिला को राम मनोहर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने महिला की मृत घोषित कर दिया। मृतका रैन बसेरा गुरुद्वारा बंगला साहिब में रहती थी। पुलिस ने छात्रा के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी छात्रा को बेल पर छोड़ दिया गया है। ये हादसा रविवार (19 अगस्त) रात को बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्रा का नाम श्रेया अग्रवाल है। वो यूपी के बरेली की रहनेवाली है और मुंबई से फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रही है। श्रेया के पिता बड़े ट्रांसपोर्टर हैं। 19 अगस्त को वो अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली में दोस्तों से मिलने आई थी। कनॉट प्लेस पहुंचने के बाद उसने ड्राइवर को हटाकर खुद ही कार चलाने लगी, तभी ये हादसा हुआ। हादसा होने के बाद आरोपी छात्रा कार लेकर भगाने की कोशिश करने लगी, जिसके बाद लोगों शोर मचाया। फिर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर एसयूवी चला रही छात्रा को रोका। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!