लाइव न्यूज़ :

राजौरी गार्डनः पत्नी मान्या की हत्या कर रात एक बजे बिना कमीज पहने घूम रहा था पति, हेड कांस्टेबल अजय ने पकड़ तो कबूला जुर्म, शव कार में ही छोड़ा, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2024 11:10 IST

पूछताछ करने पर गौतम ने बताया कि अपनी पत्नी मान्या (20) की हत्या कर उसका शव कार में ही छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मामले की पड़ताल की गई तथा पूछताछ जारी रखी गई।अपने-अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे और कभी-कभार मिलते थे।गौतम ने मान्या पर चाकू से कई वार किए।

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव अपनी कार में ही छोड़ दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गौतम के रूप में हुई है और जब वह भागने की कोशिश कर रहा था तभी इलाके में गश्त कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, गौतम देर रात संदिग्ध हालात में बिना कमीज पहने घूम रहा था तभी रात एक बजकर 20 मिनट पर ख्याला पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अजय ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ करने पर गौतम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी मान्या (20) की हत्या कर उसका शव कार में ही छोड़ दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की गई तथा पूछताछ जारी रखी गई जिसके बाद रघुबीर नगर निवासी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने मार्च में अपने परिवार की सहमति के बिना मान्या से शादी की थी। अधिकारी ने बताया कि शादी के बाद भी वे अपने-अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे और कभी-कभार मिलते थे।

रविवार रात गौतम कार में राजौरी गार्डन इलाके के तितारपुर में मान्या से मिलने आया था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रात करीब 11 बजे मान्या ने जोर देकर कहा कि दोनों को एक साथ रहना चाहिए और इस बात को लेकर कार में ही दोनों के बीच बहस हो गई।’’ गौतम ने मान्या पर चाकू से कई वार किए।

अधिकारी ने बताया कि जब उसे आभास हुआ कि वह मर चुकी है तो उसने कार शिवाजी कॉलेज की लाल बत्ती के पास खड़ी कर दी और भागने की कोशिश कर रहा था, तभी हेड कांस्टेबल अजय ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि राजौरी गार्डन पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ने जो भी बात बताई है, उसकी पुष्टि की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई