लाइव न्यूज़ :

10-12 साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती और रिश्ता प्यार में बदला, प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पत्नी दिव्या ने पति नीरज को शराब पिलाई और तौलिए से गला घोंटा, सिर पर ईंट से हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 13:49 IST

Bulandshahr: पुलिस की टीम ने हत्या के सिलसिले में नीरज की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी पिंटू, जो एटा जिले का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देBulandshahr: मृतक की पहचान पुरानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के रहने वाले नीरज (38) के रूप में हुई।Bulandshahr: पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर खुर्जा नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।Bulandshahr: 10 से 12 साल पहले सोशल मीडिया पर पिंटू से दोस्ती की थी और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

Bulandshahr: बुलंदशहर जिले की पुलिस ने शनिवार को एक महिला और उसके प्रेमी को महिला के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आठ जनवरी को खुर्जा नगर थाने के निकट अगवाल कट के पास एक अज्ञात शव मिला था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और मृतक की पहचान पुरानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के रहने वाले नीरज (38) के रूप में हुई।

पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर खुर्जा नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शनिवार को, पुलिस की टीम ने हत्या के सिलसिले में नीरज की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी पिंटू, जो एटा जिले का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, दिव्या ने बताया कि उसका पति शराबी था और नशे में उसे मारता-पीटता था। उसने बताया कि उसने करीब 10 से 12 साल पहले सोशल मीडिया पर पिंटू से दोस्ती की थी और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शंकर प्रसाद ने बताया कि दिव्या और पिंटू ने नीरज को रास्ते से हटाने की सोची-समझी साजिश के तहत, कथित तौर पर उसे शराब पिलाई गई और अगवाल कट के पास तौलिए से गला घोंट दिया। इस दौरान उसके सिर पर ईंट से भी हमला किया गया था। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खुलासे के आधार पर हत्या में इस्तेमाल एक तौलिया और ईंट बरामद किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल