लाइव न्यूज़ :

बिहार: मंत्री के बेटे ने दिखाई सरेआम गुंडई, भीड़ पर की हवाई फायरिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 23:01 IST

पश्चिम चंपारण में पर्यटन मंत्री और भाजपा के विधायक नारायण शाह के बेटे ने अपने ही गांव हरदिया में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर गोली चला दी

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री के दबंग बेटे ने अपने ही गांव में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर चला दी गोली  फायरिंग से भड़के ग्रामीणों ने मंत्री नारायण शाह के बेटे को बुरी तरह से पीटा मौके पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का सपना उस समय चकनाचूर हो गया। जब उन्हीं की सरकार में एक मंत्री के बेटे ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़ पर गोली चला दी।

यह घटना पश्चिम चंपारण जिले की बताई जा रही है। जहां बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री और भाजपा के विधायक नारायण शाह के बेटे ने अपने ही गांव हरदिया में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर गोली चला दी। 

जानकारी के मुताबिक मंत्री पुत्र के द्वारा की गई फायरिंग में कुछ बच्चे घायल हो गये। जिसके बाद भड़के गांववालों नें मंत्री पुत्र की पिटाई कर दी। दरअसल कुछ बच्चे मंत्री के बगीचे में क्रिकेट खेल रहे थे।

जब इस बात की जानकारी मंत्री के बेटे बबलू को हुई तो वह गुस्से में बंदूक लेकर अपने दोस्तों के साथ बगीचे में पहुंचा और वहां खेल रहे लड़कों के साथ मारपीट करने लगा।

इसके विरोध में क्रिकेट खेल रहे लड़के भी लड़ाई करने लगे। तब कथिततौर पर मंत्री नारायण शाह के बेटे ने खेलने वाले बच्चों के उपर गोली चला दी। जिसमें कुछ बच्चे जख्मी हो गये।

फायरिंग की बात जैसे ही ग्रामीणों को पता चली, वे मंत्री नारायण शाह के बेटे पर बुरी तरह से भड़क गए। ग्रामीणों ने मंत्री के बेटे बबलू की कार को चारों तरफ से घेर लिया और मंत्री पुत्र के साथ-साथ साथियों को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी।

वहीं मामले में मंत्री नारायण शाह ने मामले में सफाई देते हुए कहा , "जो गाड़ी वहां है उस पर भाजपा का स्टिकर और किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष का बोर्ड लगा होगा लेकिन पर्यटन विभाग का स्टिकर नहीं होगा। हमारे लड़के द्वारा किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई है। बदनाम करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही है।" 

मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने मंत्री नारायण शाह की गाड़ी को घेरकर उनके बेटे बबलू के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। घटनास्थल पर सूचना के बाद पहुंची भारी पुलिस बल ने किसी तरह से समझाबुझा कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े