लाइव न्यूज़ :

Barabanki Dalit minor rape: दलित नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, 100000 रुपये देकर जबरन सुलह करा रहे थे थानाध्यक्ष, एसएचओ लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2024 13:07 IST

Barabanki Dalit minor raped: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने मामले में दोषी पाये जाने पर थाना प्रभारी (एसएचओ) अरुण प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देBarabanki Dalit minor raped: जबरन सुलह कराकर आरोपी पक्ष से एक लाख रुपये दिलवा दिए।Barabanki Dalit minor raped: त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। Barabanki Dalit minor raped: होटल में रखकर दुष्कर्म किया गया किया।

Barabanki Dalit minor raped: बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में दलित समुदाय की एक नाबालिग लड़की का एक युवक द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने के मामले में उचित कार्रवाई न करने पर संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने मामले में दोषी पाये जाने पर थाना प्रभारी (एसएचओ) अरुण प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके पहले पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की और जबरन सुलह कराकर आरोपी पक्ष से एक लाख रुपये दिलवा दिए। पुलिस के अनुसार, एक व्यापारी के 28 बेटे वर्षीय अंकित वर्मा ने सोलह वर्षीय दलित लड़की का गत 22 अगस्त को अपहरण कर एक होटल में उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और फिर लड़की को गाजियाबाद ले गया। पुलिस के मुताबिक, वहां भी एक होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया किया।

चार दिनों के बाद लड़की को उसके गांव के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के मामा ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस मामले की शिकायत पुलिस के पास की तो चौकी प्रभारी ने जबरन सुलह करा दिया और सुलह के बदले एक लाख रुपये भी दिए, जिसमें से 50 हजार रुपये खाते में ऑनलाइन भेजे गए और बाकी नकद दिए गए।

उसके मामा ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता नहीं हैं और वह उसके के पास ही रहती है। उसने बताया कि 30 अगस्त को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

पीड़िता के मामा ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर घटना की शिकायत की। एएसपी सिन्हा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी अंकित वर्मा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अपहरण और दुष्कर्म समेत अन्‍य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट