लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने प्रोफेसर की पिटाई को लेकर CM नीतीश पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2018 05:42 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हाल ही में बिहार के मोतिहार में कुछ लोगों ने एक प्रोफेसर की जमकर पिटाई की।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हाल ही में बिहार के मोतिहार में कुछ लोगों ने एक प्रोफेसर की जमकर पिटाई की। मोतिहारी में स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया।

हालांकि, पुलिस का इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कहना है कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट और हमले के बीच अब तक कोई मेल नहीं मिला है। ऐसे में बड़े मामले को अब राजनीतिक हवा भी मिल गई है।  इस घटना की आलोचना करते हुए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया किया है।  उन्होने ट्वीट करके लिखा है कि अब मुख्यमंत्री जी यह क्या हो रहा है। आरएसएस के गुंडों ने कुलपति के संरक्षण में एक प्रोफेसर पर हमला किया और लगभग पीट-पीट कर उसे मार ही दिया था, उन लोगों ने उन्हें जिंदा जलाने के लिए उन पर पेट्रोल डाल दिया। नीतीशजी, आप आरएसएस की शाखा क्यों नहीं खोलते हैं और स्वयं उसके ‘सरसंघचालक’ क्यों नहीं बन जाते हैं।' 

उनके इस ट्वीट के बाद इस घटना ने अब अलग ही मोड़ ले लिया है। वहीं, इस घटना को लोकल चैनलों ने भी दिखाया है। खबर के अनुसार मोतिहारी शहर के आजाद नगर इलाके में स्थित संजय कुमार को आवास से घसीट कर बाहर कर पिटाई की जा रही है। प्रोफेसर की पिटाई के बाद पेट्रोल छिड़कर उनको आग भी लगाई गई। वहीं इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्ट का सोशल मीडिया पर विरोध हुआ था, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि इस हमले की वजह यही है। पुलिस को इसके पीछे किसी और रंजिश का हाथ लग रहा है। पुलिस का मानना है कि वह कई प्रभावशाली फैकल्टी सदस्यों और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बोलते रहते हैं।' वहीं, सच्चाई क्या है ये मामले की  जांच के बाद ही साफ होगा। फिलहाल कोई भी हमलावर पड़का नहीं गया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह