लाइव न्यूज़ :

अमेठी में पत्नी को मार डाला फिर ट्रेन से कटकर दी जान, जानिए क्या है मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2021 20:50 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के खौपुर बुजुर्ग गांव में एक शख्स ने विवाद होने पर पत्नी को मार डाला। इसके बाद खुद भी रेलगाड़ी के कटकर जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देसंग्रामपुर थाना क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव में ईंट भट्ठे में काम करता था।श्याम ईंट भट्टे पर काम करने वाला मजदूर मिथिलेश (32) छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। ललिता देवी (28) से किसी बात पर विवाद होने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी में पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। कथित रूप से हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी।

संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद सिंह ने बताया कि श्याम ईंट भट्टे पर काम करने वाला मजदूर मिथिलेश (32) छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव में ईंट भट्ठे में काम करता था।

सिंह ने बताया कि उसने रविवार रात अपनी पत्नी ललिता देवी (28) से किसी बात पर विवाद होने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिथिलेश का ट्रेन से कटा शव सोमवार सुबह सहजीपुर के निकट रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शाहजहांपुर में महिला से बलात्कार

शाहजहांपुर जिले में 50 वर्षीय एक विधवा महिला के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) महेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को बताया कि सेहरामऊ थाने के अंतर्गत कुतुबपुर गांव में रहने वाली महिला के पति की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि कुतुबपुर गांव में ही रहने वाला सुनील रविवार रात महिला के घर में घुस गया और तमंचे का भय दिखाकर उसका कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी की महिला के बेटे से जान पहचान थी, जिसके कारण उसका महिला के घर आना जाना था। पुलिस ने रविवार शाम मामला दर्ज कर महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार है। 

किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म, भाई को सदमा लगा

शाहजहांपुर जिला पुलिस 15 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से हुए बलात्कार के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं किशोरी के भाई को आरोपी के उसकी पकड़ से छूट जाने के कारण गहरा आघात लगा है और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने रविवार को बताया कि थाना काट निवासी बच्ची अपने घर पर अकेली थी, उसी दौरान गांव के ही विशाल गुप्ता ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की मां की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी की उम्र 15 साल है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी भाई वहां आ गया। किशोरी के भाई ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। शिकायत के मुताबिक, घटना से और आरोपी के पकड़ से छूट जाने से पीड़िता के भाई को गहरा सदमा पहुंचा है और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा