लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अदालत ने भारतीय IT मैनेजर को पाया दोषी, चलती फ्लाइट में 22 वर्षीय लड़की के साथ की थी शर्मनाक हरकत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 15:42 IST

34 वर्षीय आईटी मैनेजर ( प्रभु रामामूर्ति ) ने बगल की सीट पर बैठी 22 वर्षीय लड़की के सो जाने पर उसके पैंट में हाथ डाला था और उसके शर्ट के बटन खोल दिये थे। जबकि उसकी बीवी उसके दूसरी तरफ की सीट पर बैठी थी।

Open in App

भारत के 34 वर्षीय आईटी मैनेजर  प्रभु रामामूर्ति को अमेरिका में एक उड़ान के दौरान सो रही एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया गया है। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया आरोपी की पत्नी साथ थी। ये घटना लास वेगास से डेट्राइट की फ्लाइट में हुई है।

खबर के अनुसार दो साल से एक आईटी कंपनी के लिए काम कर रहे प्रभु रामामूर्ति को 12 दिसंबर को अदालत द्वारा सजा सुनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि आरोपी को कोर्ट आजीवन कारावास की सजा सुना सकता है। वहीं, अगर आरोपी को बरी किया जाता है तो उसको भारत भेजा जाएगा।

 खबरों की मानें तो रामामूर्ति ने 22 वर्षीय महिला के साथ विमान में दुर्व्यवहार किए जाने की घटना के सात महीने बाद अदालत का फैसला आया है। बताया जा रहा है ये घटना इसी साल जनवरी की है जब पीड़िता लास वेगास से डेट्रोइट की उड़ान के दौरान सो गई थी और उसी वक्त उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया था।

जब पीड़िता यात्रा के दौरान सो रही थी तो आरोपी की हरकतों से जब उसकी नींद खुली तब उसने अपने कपड़ों को अस्तव्यस्त पाया। इसके बाद पीड़िता ने फ्लाइट अटेंडेंट से घटना की शिकायत की। वहीं राममूर्ति ने इससे इंकार किया और कहा कि वह गहरी नींद में था। लेकिन मामला बढ़ने के बाद में उसने एफबीआइ एजेंट के सामने गलती स्‍वीकार की।

टॅग्स :अमेरिकाफ्लाइटक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!