लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम बनाकर ढाबे पर फेंकने के आरोप में 5 गिरफ्तार, बमबाजी में इस्तेमाल कार बरामद, मुख्य आरोपी फरार

By आजाद खान | Updated: June 24, 2022 11:19 IST

इस गिरफ्तारी के बाद एसएसपी अजय कुमार ने कहा, “हमें बम फेंकने की सूचना मिली थी जिसमें कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बमबाज गैंग पकड़ा है। हमने सरगना समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया।”

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद विश्वविद्यालय के हालैंड हाल हॉस्टल में बम बनाने की खबर सामने आई है। इसी बम को पास के एक ढाबा में इस्तेमाल करने की भी बात कही जा रही है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हालैंड हाल हॉस्टल में बम बनाने और उस बम को पास के एक ढाबा में फेंकने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक, उन्हें बम फेंकने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, इस बमबाजी में शामिल मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

जागरण की एक खबर के मुताबिक, आरोपी हरीश भोजनालय (ढाबा) में शराब और बीयर पीना चाहते थे जिसका विरोध ढाबे चलाने वाले के लड़के ने किया था। शराब नहीं पिने देने पर आरोपी चन्दन पर भड़क गए थे और उस वक्त वहां से चले गए। बताया जाता है कि बाद में आरोपी लड़के के ढाबे पर वापस आए थे और फिर बम बाजी शुरू कर दी थी जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया था। मामले में पुलिस ने अभिषेक शुक्ला, सोनू समेत पांच और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इस पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस हॉस्टल में पहुंची तो वहां हड़कम्प मच गया और पुलिस ने वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लाई है। इन पर आरोप है कि ये विश्वविद्यालय के हालैंड हाल हॉस्टल में बम बनाया था और इस बम को ढाबे पर भी फेंका गया है। 

मामले में बोलते हुए एसएसपी अजय कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “हमें बम फेंकने की सूचना मिली थी जिसमें कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बमबाज़ गैंग पकड़ा है। हमने सरगना समेत 5 लोगों को गिरफ़्तार किया।”

पुलिस को मिली है कार

मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें बमबाजी में इस्तेमाल किया हुआ कार मिला है। वहीं इस घटना के बाद मुख्य आरोपी जो बताया जा रहा है कि जौनपुर का रहने वाला है, फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। इस बीच गिरफ्तार छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीइलाहाबादUniversityउत्तर प्रदेशबमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो