लाइव न्यूज़ :

जोमैटो की किराने के सामानों के वर्ग में उतरने की योजना, ग्रोफर्स में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सेवा देने वाली कंपनी जोमैटो जल्द ही अपने ऐप पर किराने के सामानों का भी एक खंड पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का 9,375 करोड़ रुपए का आईपीओ 14 जुलाई को खुल रहा है।

जोमैटो ने हाल ही में किराने के सामानों की डिलीवरी करने वाले मंच ग्रोफर्स में 10 करोड़ डॉलर (745 करोड़ रुपए) के निवेश के साथ कुछ हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अक्षत गोयल ने कहा कि जोमैटो ने इस नये क्षेत्र का और अनुभव जुटाने तथा व्यापार को लेकर रणनीति एवं योजना बनाने के उद्देश्य से ग्रोफर्स में हिस्सेदारी खरीदी है।

उन्होंने कहा, "हम जल्द ही जोमैटो ऐप पर ऑनलाइन किराने का सामान बेचने की सेवा शुरू करेंगे और इसके साथ इस क्षेत्र में कदम रखेंगे तथा देखेंगे कि हम कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं।"

निर्गम के लिए कीमत का दायरा 72 रुपये से 76 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में जोमैटो को बाजार नियामक सेबी से आईपीओ लाने की इजाजत मिली थी।

आईपीओ का आकार 9,375 करोड़ रुपये है और इसके तहत 9,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 375 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश की जाएगी।

जोमौटो के मुताबिक निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कारोबार को बढ़ाने तथा अधिग्रहण के लिए किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन खाना आपूर्ति खंड में तेज वृद्धि देखी गई है, जिसमें जोमैटो और स्विगी मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं।

आईपीओ के बाद कंपनी का बाजार मूल्य क्या होगा, इस बारे में पूछे जाने पर जोमैटो के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अक्षत गोयल ने पीटीआई-भाषा से कहा था कि इसके बाद कंपनी का बाजार मूल्य 64,365 करोड़ रुपए हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम