लाइव न्यूज़ :

येस बैंक को चौथी तिमाही में 3,788 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल निजी क्षेत्र के येस बैंक को मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में एकल आधार पर 3,788 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। आय कम होने तथा फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान बढ़ने से बैंक का घाटा बढ़ा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक ने 3,668 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे की सूचना दी थी। येस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय घटकर 4,805.30 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,818.59 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तरफ बैंक का फंसे कर्ज और अन्य आपात स्थिति के लिये प्रावधान जनवरी-मार्च, 2021 तिमाही में बढ़कर 5,239.59 करोड़ रुपये पहुंच गया जो एक साल पहले 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4,872.34 करोड़ रुपये था।

बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परंसपत्ति) आलोच्य तिमाही में सकल कर्ज का 15.41 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 16.80 प्रतिशत था।

हालांकि शुद्ध एनपीए इस दौरान बढ़कर 5.88 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2019-20 की चौथी तिमाही में 5.03 प्रतिशत था।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में बैंक का शुद्ध घाटा कम होकर 3,462.23 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 16,418.02 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में घटकर 23,382.56 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 में 29,508.10 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस