लाइव न्यूज़ :

वोल्टास का शुद्ध लाभ मार्च 2021 तिमाही में 49 प्रतिशत बढ़कर 239 करोड़ रुपए हुआ

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई टाटा समूह की कंपनी और देश की प्रमुख एयर कंडीशनर निर्माता वोल्टास लिमिटेड का वित्तीय वर्ष 2020-21 की आखिरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 49 प्रतिशत बढ़कर 239 करोड़ रुपए हो गया।

वहीं बीते वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 160 करोड़ रुपए था।

वोल्टास लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,683 करोड़ रुपए थी जबकि इससे पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,150 करोड़ रुपए थी।

यूनिटरी कूलिंग उत्पादों से कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष (1,199 करोड़ रुपए) की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा (1,437 करोड़ रुपए) राजस्व कमाया।

वोल्टास ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में ढील के साथ कूलिंग उत्पादों के व्यापार ने अच्छी वापसी की और बिक्री में 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।

इसी तरह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल परियोजनाओं और सेवाओं से मिलने वाला राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष के 805 करोड़ रुपए से 37 प्रतिशत बढ़कर 1,104 करोड़ रुपए रहा।

इंजीनियरिंग उत्पादों और सेवाओं से मिलने वाला राजस्व 98 करोड़ रुपए रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 95 करोड़ रुपए था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए शेयरधारकों को प्रति शेयर पांच रुपए का लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस