लाइव न्यूज़ :

जल्द आने वाला है 125 रुपये का सिक्का, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा इस दिन जारी होगा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 28, 2018 12:55 IST

भारतीय मुद्रा में बड़ा बदलाव करते हुए मोदी सरकार ने 1000रुपये के नोटों को प्रतिबंधित कर 2000 हजार रुपये के नए और 500 रुपये के पुराने नोटों की जगह नए नोटों को चलन में लाया है, लेकिन अब जल्द ही 125 रुपये का सिक्का भी चलन में होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून। भारतीय मुद्रा में बड़ा बदलाव करते हुए मोदी सरकार ने 1000रुपये के नोटों को प्रतिबंधित कर 2000 हजार रुपये के नए और 500 रुपये के पुराने नोटों की जगह नए नोटों को चलन में लाया है, लेकिन अब जल्द ही 125 रुपये का सिक्का भी चलन में होगा। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने घोषणा करते हुए कहा है कि, 29 जून को पी सी महालनोबिस की 125 वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपए का स्मृति सिक्का और पांच रुपए का नया सिक्का जारी किया जाएगा।

बता दें कि महालनोबिस जयंती को सांख्यिकी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस बात की जानकारी देते हुए मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस साल सांख्यिकी दिवस का विषय ‘आधिकारिक सांख्यिकी में गुणवत्ता विश्वास‘ है। 

उन्होंने बताया कि, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और भारतीय सांख्यिकी संस्थान ने सांख्यिकी दिवस मनाने के लिए 29 जून को कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया है। महालनोबिस द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए सरकार ने 2007 में हर वर्ष 29 जून को सांख्यिकी दिवस के रूप में मानने की घोषणा की थी।

इसका उद्देश्य लोगों को सामाजिक-आर्थिक योजनाओं और नीति निर्माण में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूक करना है तथा महालनोबिस के योगदान के बारे में बताना है। भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना महालनोबिस ने 1931 में की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडूवेंकैंया नायडूमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारअब पोस्ट ऑफिस में बिना PAN कार्ड नहीं होगा कोई लेन-देन, जानें नए नियम के बारे में

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये कॉमन गलती? फॉर्म जमा करने से पहले जरूर पढ़ें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी