लाइव न्यूज़ :

उर्जित पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कारोबारी, बैंकों की मिलीभगत खत्म करने की कोशिश

By IANS | Updated: March 14, 2018 23:03 IST

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने बैंकों की धोखाधड़ी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक नापाक मिलीभगत को तोड़ने के लिए भरसक कोशिश करेगा।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने बैंकों की धोखाधड़ी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक नापाक मिलीभगत को तोड़ने के लिए भरसक कोशिश करेगा। पटेल सार्वजनिक क्षेत्र के अधीन आने वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में समाने आए 13,540 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के संबंध में बोल रहे थे। गुजरात के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक व्याख्यान देते हुए पटेल ने कहा, मैं आज यह बताने जा रहा हूं कि आरबीआई में हमें भी बैंकिंग क्षेत्र की धोखाधड़ी व अनियिमितताओं को लेकर गुस्सा आता है और हम आहत व दर्द महसूस करते हैं। अंग्रेजी के सरल शब्दों में कहा जाए तो यह कुछ कारोबारी और बैंकों की मिलीभगत से देश के भविष्य को लूटने का काम है।उन्होंने कहा, "बैंकों में आपकी जमा राशि की सुरक्षा के लिए 2015 में आरबीआई की ओर से घोषित बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता समीक्षा हमारे पर्यवेक्षक दल की ओर से सक्षमता पूर्वक की जा रही है और हम नापाक सांठगांठ को तोड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर हमें इन बाधक तत्वों का सामना करने की जरूरत पड़ेगी और नीलकंठ की तरह विषपान भी करना पड़ेगा तो हम अपने कर्तव्य के पालन में वैसा भी करेंगे।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम