लाइव न्यूज़ :

UPI से लेनदेन में दर्ज की गई मामूली गिरावट, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये हुआ

By आकाश चौरसिया | Updated: July 1, 2024 14:55 IST

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से होने वाली लेनदेन में मामूली गिरावट दर्ज की गई, साथ ही कंपनी का 1 फीसदी वॉल्यूम और 2 फीसद वैल्यू भी घटा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीआई से इस साल के जून में हुई मई के मुकाबले कम पेमेंट यह घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर आ गयाफास्टैग से लेनदेन में भी 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

नई दिल्ली: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से होने वाली लेनदेन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, इसे जून के महीने में 1 फीसदी वॉल्यूम में और 2 फीसदी वैल्यू में मई के महीने की तुलना में यह दर्ज किया गया है। वहीं, यूपीआई से मई में 1,404 करोड़ ट्रांजैक्शन्स के रिकॉर्ड हाई लेवल को छूने में सफल रहा था। इस क्रम में यूपीआई ने पिछले सभी आंकड़ों को तोड़ते हुए 14.04 बिलियन का लेनदेन 20.45 ट्रिलियन रुपए में किया। 

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा सोमवार को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जून 2024 में यूपीआई वॉल्यूम 13.89 अरब और वैल्यू 20.07 ट्रिलियन रुपये देखी गई।

यही 2023 में इसी महीने की तुलना में 49 फीसदी और मूल्य में 36 प्रतिशत की वृद्धि थी। अप्रैल 2016 में यूपीआई के चालू होने के बाद से मूल्य और मात्रा के मामले में मई 2024 की संख्या सबसे अधिक थी।

इमीडिएट पेमेंट सर्विसइमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) ट्रांजैक्शन वॉल्यूम जून में 51.7 करोड़ पर था, जो मई के 55.8 करोड़ के मुकाबले 7 फीसदी कम था। वैल्यू के लिहाज से, IMPS ट्रांजैक्शन जून में 5.78 ट्रिलियन रुपये (5.78 लाख करोड़ रुपये) पर था, जो मई के 6.06 ट्रिलियन के मुकाबले 5 फीसदी कम था। अप्रैल में UPI 55 करोड़ वॉल्यूम और 5.92 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू पर था। जून 2023 के मुकाबल, वॉल्यूम में 10 फीसदी और वैल्यू में 15 फीसदी की वृद्धि हुई।

FASTagफास्टैग से लेनदेन में भी 4 फीसदी की गिरावट के साथ जून में 334 मिलियन ही ट्रांजैक्शन हुए, जो कि मई में 347 मिलियन ट्रांजैक्शन हुई। वहीं, अगर इसे कीमत में देखेंगे तो यह मई में करीब 5,908 करोड़ रुपये था, जो कि जून में 5,780 करोड़ रु पर पहुंच गया। वहीं, अप्रैल में फास्टैग के अप्रैल महीने में 328 मिलियन की ट्रांजैक्शन हुई और इसकी वैल्यू 5,592 करोड़ रही। जून 2023 की तुलना में इस महीने में मात्रा में 6 प्रतिशत और मूल्य में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

आधार आधारित पेमेंट सिस्टम जून में, आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) की मात्रा 11 फीसद बढ़कर 100 मिलियन हो गई, जबकि मई में यह 90 मिलियन और अप्रैल में 95 मिलियन थी। मूल्य के लिहाज से भी यह 7 प्रतिशत बढ़कर 25,122 करोड़ रुपये हो गया, जो मई में 23,417 करोड़ रुपये था। अप्रैल में यह 25,172 करोड़ रुपये था। 

टॅग्स :UPIIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?