₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2026 10:26 IST2026-05-18T10:26:17+5:302026-05-18T10:26:29+5:30

तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

Share market aaj bura hal ₹6trn gone! Sensex falls 833-20 pts intraday oil, rupee keep investors Crude oil prices rose 1-79 percent to $111-2 per barrel | ₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

file photo

मुंबई: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई, क्योंकि पश्चिम एशिया युद्ध ने निवेशकों की जोखिम लेने की प्रवृत्ति को कम कर दिया और आर्थिक चुनौतियों को और गहरा कर दिया। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित बरकाह परमाणु संयंत्र पर रविवार को ड्रोन हमला हुआ जिससे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में एक खतरनाक वृद्धि हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 833.20 अंक टूटकर 74,404.79 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 234 अंक फिसलकर 23,401.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, पावर ग्रिड, मारुति, ट्रेंट, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में तेजी देखी गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 111.2 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,329.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Web Title: Share market aaj bura hal ₹6trn gone! Sensex falls 833-20 pts intraday oil, rupee keep investors Crude oil prices rose 1-79 percent to $111-2 per barrel

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे