लाइव न्यूज़ :

UPI को लेकर ग्राहकों में हुआ विश्वास कायम, डिजिटल पेमेंट 56 फीसदी बढ़ी, कार्ड लेनदेन में उछाल

By आकाश चौरसिया | Updated: April 3, 2024 16:50 IST

UPI Payment: हाल में आई वर्ल्ड लाइन रिपोर्ट की मानें तो देशभर में डिजिटली लेनदेन में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिल रही है। इससे ये समझा जा सकता है कि ग्राहकों में डिजिटल पेमेंट को लेकर विश्वास बढ़ गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देUPI को लेकर देश भर में विश्वास ग्राहकों में बढ़ गया है इस बात की पुष्टि वर्ल्ड लाइन रिपोर्ट में हुई डिजिटली लेनदेन और कार्ड से हो रही लेनदेन में भी बंपर बढ़ोतरी हो गई

UPI Payment: हाल में आई वर्ल्ड लाइन रिपोर्ट की मानें तो देशभर में डिजिटली लेनदेन में अच्छी खासी बढ़त देखने को मिल रही है। इससे ये समझा जा सकता है कि ग्राहकों में डिजिटल पेमेंट को लेकर विश्वास बढ़ गया है। इस कारण यूपीआई से लेनदेन करीब साल दर साल यानी 2023 की दूसरी छमाही में 56 फीसदी बढ़ गया है और कार्ड के जरिए होने वाली लेनदेन में करीब 6 फीसदी की ग्रोथ हुई। 

रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई से लेनदेन में बढ़त दो गुनी हुई, जो साल 2022 की दूसरी छमाही में 42.09 बिलियन थी वो अब यानी 2023 की दूसरी छमाही यानी साल भर में 65.77 बिलियन जा पहुंची है। लेनदेन के जरिए मूल्य में 44 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, इसी अवधि में 69.36 ट्रिलियन रुपए से 99.68 ट्रिलियन रुपए हो गई। 

इंडिया वर्ल्ड लाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश नरसिम्हन ने कहा, 2023 में पेमेंट्स व्यवस्था में पहले के मुकाबले हमनें काफी सुधार देखते नए मील के पत्थर स्थापित किए। यूपीआई ने इस दौरान अपना विश्वास तो बढ़ाया ही और अब उसका किसी से मुकाबला भी न के बराबर रह गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के स्कोर से पता चलता है कि लोगों में इसे लेकर कितना विश्वास पैदा हो गया है और लोग इससे काफी फेमिलियर भी हो गए हैं और सभी स्मार्टफोन बेस्ज पेमेंट करने में सबसे आगे हो गए हैं। प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है क्योंकि ग्राहक ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल बेधड़क करते जा रहे हैं। इससे मार्केट में यूपीआई में अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है।

प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल में 8.56 मिलियन यानी 26 फीसदी बढ़ गई है। व्यक्ति से मर्चेंट में करीब 77 फीसदी बढ़ा और साल दर साल 62 फीसदी इससे पेमेंट होने में बढ़ोतरी हो रही है। 

कार्ड से कितनी हुई अब तक लेनदेन2023 की दूसरी छमाही में साल दर साल की 6 फीसदी की बढ़त के साथ 1.384 बिलियन की लेनदेन जा पहुंची है। यह सभी पेमेंट्स यूपीआई कार्ड से यूजर्स ने किया है। इनके अलावा क्रेडिट कार्ड में साल दर साल की ग्रोथ 21 फीसदी हुई है, जबकि डेबिट कार्ड का भी अनुभव ठीक-ठाक रहा और 2 फीसद की नॉर्मल ग्रोथ देखी गई।

टॅग्स :UPIअमेजन पेAmazon PayBankHDFCSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

भारतभारत में हर महीने 20 बिलियन UPI ट्रांजेक्शन, दुनिया के आधे से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में, PM मोदी

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी