लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में नमदा शिल्प को बढ़ावा देने के लिए प्रायोगिक परियोजना शुरू की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 नवंबर केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में पारंपरिक 'नमदा' शिल्प को पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की।

उन्होंने कहा कि कालीन के निर्यात को 600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6,000 करोड़ रुपये करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 3.0 के तहत एक विशेष प्रायोगिक परियोजना के रूप में नमदा शिल्प को पुनर्जीवित करने के लिए दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य कश्मीर के पारंपरिक नमदा शिल्प को बढ़ावा देने के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को कुशल बनाना है, ताकि उनकी उत्पादकता में वृद्धि की जा सके।

उन्होंने कहा कि नमदा परियोजना से श्रीनगर, बारामूला, गांदरबल, बांदीपोरा, बडगाम और अनंतनाग सहित कश्मीर के छह जिलों के 2,250 लोगों को लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव