लाइव न्यूज़ :

कोविड को लेकर पेटेंट में छूट प्रस्ताव पर चर्चा के लिये ट्रिप्स परिषद में बनी सहमती

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 जून विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की ट्रिप्स परिषद ने बुधवार को कोविड-19 संकट से निपटने के लिए पेटेंट में छूट देने के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव पर विधि सम्मेलन बातचीत शुरू करने को मंजूरी दे दी। परिषद की दो दिवसीय बैठक बुधवार को संपन्न हुई जिसमें यह सहमती बनी।

डब्ल्यूटीओ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस विषय पर दो दिन तक चर्चा की गई। यूरोपीय संघ समेत 48 सदस्यों ने इस चर्चा में भाग लिया। किसी भी सदस्य ने इस विषय पर चर्चा शुरू करने को लेकर कोई अप्पति नहीं जताई। पेटेंट में छूट की चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए 17 जून को बैठक बुलाई गई है।’’

परिषद ने 21 जुलाई तक किसी निर्णय पर पहुंचने का सुझाव दिया है। इस बीच भारत अगली बैठक से पहले सभी सदस्यों से मसौदे पर विधिवत रूप से बारीकी के साथ बातचीत करेगा।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘परिषद की बैठक के दौरान डब्ल्यूटीओ के सदस्य प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक प्रक्रिया में शामिल होने पर सहमत हुए। इस चर्चा का उद्देश्य कोविड-19 संकट में लोगों को आसानी से वैक्सीन समेत अन्य चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध कराना है।’’

गौरतलब है कि अक्तूबर 2020 में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड की रोकथाम एवं इलाज के लिये ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों को लागू करने के संबंध में डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों को छूट देने का एक प्रस्ताव सौंपा था।

बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार संबंधी पहलुओं (ट्रिप्स) को लेकर समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, पेटेंट और अघोषित सूचना या व्यापार गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर किया गया एक बहुपक्षीय समझौता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम