लाइव न्यूज़ :

टोयोटा अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाएगी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को कहा कि वह अपने सभी कर्मचारियों, उनके परिवार के लोगों और अनुबंध पर काम करने वाले ऑनसाइट कर्मियों के लिए सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप एक टीकाकरण अभियान चलाएगी।

कार कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 16,000 लोगों को खुराक दी जाएगी और यह कार्यक्रम इस महीने शुरू होगा तथा सितंबर तक चलेगा ताकि सभी लोगों को दोनों खुराक दे दी जाए।

कार्यस्थल पर ऑनसाइट टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के अलावा कंपनी ने टीकाकरण शिविरों की व्यवस्था करने के लिए शीर्ष अस्पतालों के साथ भी करार किया है। इससे पात्रता रखने वाले सभी लोगों को अलग-अलग जगहों पर सुविधाजनक तरीके से टीका लगाने की प्रक्रिया तेज करने में मदद मिलेगी।

टीकेएम ने कहा, "अपने कर्मचारियों को जितनी जल्दी संभव हो, उतनी जल्दी कोविड-19 के संभावित खतरे से सुरक्षित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

कंपनी के उपाध्यक्ष (मानव संसंधान एवं सेवा समूह) जी शंकर ने कहा, "सरकार, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य प्राधिकरणों ने जान और आजीविका की सुरक्षा के लिए तेजी से पहलों का कार्यान्वयन करने में बेहद सक्रियता के साथ हमारी मदद की है और हमारे साथ सहयोग किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम