लाइव न्यूज़ :

शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रख पाये शेयर बाजार; सेंसेक्स, निफ्टी लगभग स्थिर बंद

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई शेयर बाजार सोमवार को दिन के उच्चतम स्तर से फिसलते हुए अंत में लगभग स्थिर बंद हुए। बैंक शेयरों में अच्छी लिवाली हुई लेकिन उसके सकारात्मक प्रभाव को मुख्य रूप से आईटी और धातु शेयरों में मुनाफावसूली ने समाप्त कर दिया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबार सत्र में गिरावट रही। यह 13.50 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,372.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें करीब 500 अंक का उतार-चढ़ाव आया और यह ऊंचे में 52,700.51 और नीचे में 52,208.96 अंक तक गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 15,692.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ भारती एयरटेल का शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज ऑटो और पावर ग्रिड भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

सेंसेक्स 30 शेयरों में 14 नुकसान में जबकि 16 लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार, ‘‘मानक सूचकांक में शुरूआती तेजी कारोबार की समाप्ति से पहले जाती रही। इसका कारण आईटी, धातु और वित्तीय सेवा के शेयरों में मुनाफावसूली है, जिससे बाजार नीचे आया। रियल्टी, वाहन और चुनिंदा बैंकों के छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडावार सूचकांक नुकसान में रहे। हालांकि रियल्टी और सीमेंट शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। इसका कारण रियल एस्टेट क्षेत्र में पुनरूद्धार निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बेहतर वित्तीय परिणाम की उम्मीद में मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी बनी हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार सोमवार को जारी होने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़े से पहले यूरोप के प्रमुख शेयरों बाजारों में गिरावट के रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, शंघाई, सियोल और तोक्यो अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इधर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 74.58 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम