लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे गिरकर 75.06 पर

By भाषा | Updated: April 23, 2021 10:51 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे गिरकर 75.06 रुपये प्रति डालर पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत और कोविड- 19 के बढ़ते मामलों से निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है।

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि विदेशी मुद्रा की निकासी का निवेशकों की धारणा पर असर रहा।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 75.02 रुपये प्रति डालर की दर पर हुई और थोड़ी ही देर में यह और गिरकर 75.06 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें 12 पैसे की गिरावट रही।

बृहस्पतिवार को डालर के मुकाबले रुपया 74.94 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,32,730 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इन्हें मिलाकर कोविड-19 संक्रमण के अब तक कुल मामले 1,62,63,695 तक पहुंच गये हैं। वहीं इनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 24 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती आंकने वाला डालर सूचकांक शुक्रवार को 0.15 प्रतिशत गिरकर 91.19 अंक पर रहा।

वहीं, कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा भाव 0.58 प्रतिशत बढ़कर 65.78 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस