लाइव न्यूज़ :

'कू' के प्रयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर डेढ़ करोड़ के करीब, दक्षिण-पूर्व एशिया में विस्तार की योजना

By भाषा | Updated: October 24, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर घरेलू सोशल मीडिया मंच 'कू' के प्रयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई है। इसमें से 50 लाख प्रयोगकर्ता पिछली तिमाही के दौरान जुड़े है। कंपनी के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कू भारतीय बाजार में अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी और अधिक से अधिक प्रयोगकर्ता जोड़ेगी। जून, 2022 के बाद कंपनी की एक नए बाजार दक्षिण-पूर्व एशिया में उतरने की योजना है।

राधाकृष्ण ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि भारतीय सोशल मीडिया मंच के प्रयोगकर्ताओं की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में 'कू' नाइजीरिया में भी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अब तक एप्लिकेशन को लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया हैं, जिसमें से 50 लाख डाउनलोड पिछली तिमाही के दौरान हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अब नाइजीरिया के बाजार में भी प्रवेश कर लिया है और कू वहां अच्छी तरह से बढ़ रही है। हम इस समय नाइजीरिया के सांस्कृतिक पहलुओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम