लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेवा क्षेत्र में अगस्त में पिछले 18 महीनों में सबसे ज्यादा तेजी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 12:06 IST

Open in App

भारत के सेवा क्षेत्र में अगस्त में पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज गति से विस्तार हुआ है। ऐसा नये काम के मजबूत प्रवाह और मांग की सुधरी दशाओं की वजह से हुआ। एक मासिक सर्वेक्षण में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। कई प्रतिष्ठानों के फिर से खुलने और उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफे के सहारे बिक्री में वृद्धि के कारण 'इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स' जुलाई में 45.4 से बढ़कर अगस्त में 56.7 हो गया। सेवा क्षेत्र में पिछले चार महीनों में उत्पादन में पहली बार वृद्धि और कारोबारी विश्वास की बहाली दर्ज की गयी। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में, 50 से ऊपर अंक का मतलब वृद्धि होता है, जबकि 50 से नीचे अंक संकुचन को दर्शाता है। आईएचएस मार्किट में इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोलियाना ड लीमा ने कहा, "कई प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने और टीकाकरण का दायरा बढ़ने के कारण ग्राहकों के विश्वास में सुधार के सहारे भारतीय सेवा क्षेत्र ने अगस्त में वापसी की।" अगस्त में सेवा प्रदाताओं को दिए गए नये ऑर्डर में वृद्धि हुई, जिससे तीन महीने की कमी का क्रम समाप्त हो गया। हालांकि, कंपनियों के नये निर्यात ऑर्डर में और गिरावट देखी गयी। मंदी अक्सर महामारी और यात्रा प्रतिबंधों से जुड़ी थी। लीमा ने कहा, "सेवा प्रदाता एक उज्जवल भविष्य की उम्मीद करते हैं, कंपनियों ने संकेत दिया है कि यदि प्रतिबंधों को हटाना जारी रहे तथा महामारी की और लहरों से बचा जा सके तो आर्थिक पुनरुद्धार को जारी रखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?