लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार सचिव ने राज्यों में नेटवर्क क्रियान्वयन परमिट के लिए शीघ्र मंजूरी पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दूरसंचार सचिव के राजारमन ने बृहस्पतिवार को दूरसंचार सेवाओं के विकास में किसी अड़चन को दूर करने के लिए ‘नेटवर्क रोलआउट परमिट’ की शीघ्र मंजूरी पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि किसी राज्य के दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड की उपस्थिति कम होने और उसी राज्य में आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) नियमों के असमान होने में सीधा संबंध है और यह समस्या निकट भविष्य में 5जी आवंटन के मामले में और भी विकट रूप ले सकती है।

दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित राज्यों के दूरसंचार सचिवों और अन्य अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने देशभर में ब्रॉडबैंड के त्वरित आवंटन के लिए अनुमति देने की प्रक्रिया को तेज करने की बात भी कही।

राजारमन ने दूरसंचार विभाग की सभी फील्ड इकाइयों को निर्देश दिए कि वे सभी सेवा प्रदाताओं के साथ हर महीने बैठकें आयोजित करें, ताकि आवेदन अनुमति प्रक्रिया और विचाराधीन मामलों की समीक्षा की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम