लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार उद्योग को वाजिब कीमतों पर स्पेक्ट्रम आवंटन की उम्मीदः वोडाफोन आइडिया सीईओ

By भाषा | Updated: December 9, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रविंदर टक्कर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लंबे समय में टिकाऊ बनने के लिए दूरसंचार उद्योग आसान भुगतान शर्तों के साथ वाजिब कीमत पर समुचित स्पेक्ट्रम की राह देख रहा है।

टक्कर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से हाल में घोषित सुधारात्मक कदम इस क्षेत्र में व्याप्त वित्तीय तनाव को दूर करने की दिशा में एक कोशिश है।

उन्होंने कहा कि पुराने मुकदमों के कारण दूरसंचार कंपनियों पर पड़े बोझ को कम करना और करों एवं शुल्कों को तर्कसंगत बनाना भी जरूरी है।

टक्कर ने कहा, "अगर एक दशक आगे देखें तो उद्योग को लंबे समय में टिकाऊ बनाने की जरूरत है। इस दिशा में जल्द उठाए गए कुछ कदमों से यह भविष्य हासिल किया जा सकता है। दूरसंचार कंपनियां आसान भुगतान शर्तों के साथ वाजिब कीमतों पर स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा करों एवं शुल्कों को तर्कसंगत बनाना और पुराने मुकदमों से पड़े वित्तीय बोझ को कम करना भी जरूरी है।"

उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का समाधान हो जाता है तो दूरसंचार उद्योग अपने प्रति ग्राहक औसत आय को भी सुधारने पर ध्यान दे सकेगा जो फिलहाल बहुत कम है।

इस सम्मेलन में भारती एयरटेल के उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता ने भी स्पेक्ट्रम कीमतों के बारे में ऐसी ही राय व्यक्त की। गुप्ता ने उम्मीद जताई कि कंपनियों को आरक्षित कीमतों पर ही स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा