लाइव न्यूज़ :

चीनी उत्पादन अक्टूबर-नवंबर में करीब दोगुना बढ़कर 42.9 लाख टन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर उद्योग संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने कहा कि चालू सत्र में चीनी मिलों द्वारा जल्द काम शुरु किये जाने की वजह से अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत का चीनी उत्पादन करीब दोगुना बढ़कर 42.9 लाख टन हो गया।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक का होता है।

आंकड़ों के अनुसार, देश का चीनी उत्पादन, विपणन वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-नवंबर अवधि के दौरान 42.9 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 20.72 लाख टन का चीनी उत्पादन हुआ था।

एसोसिएशन ने कहा कि चालू सत्र में जल्दी गन्ना पेराई का काम शुरू किये जाने के कारण उत्पादन बढ़ा है।

आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन पहले के 11.46 लाख टन से बढ़कर 12.65 लाख टन हो गया।

महाराष्ट्र में, चीनी उत्पादन 15.72 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 1.38 लाख टन था।

महाराष्ट्र में पेराई कार्य जल्दी शुरू किय जाने और चालू सत्र में गन्ने की अधिक उपलब्धता के कारण चीनी का अधिक उत्पादन हुआ।

कर्नाटक में चीनी का उत्पादन 5.62 लाख टन से बढ़कर 11.11 लाख टन हो गया।

दो प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य, महाराष्ट्र और कर्नाटक में, पिछले कुछ महीनों से चीनी मिलों में कीमतें (एक्स-मील कीमत) लगभग 3,200-3,250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं, जिसमें लगभग 50-100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है।

इसी तरह, दक्षिणी राज्यों में भी, चीनी की एक्स-मिल कीमतों में गिरावट आई है।

इस्मा ने कहा, ‘‘इससे घरेलू बाजार में दबाव के संकेत मिलते हैं, जो चालू सत्र में पिछले साल के बचे भारी स्टॉक, उत्पादन में अपेक्षित बढ़ोतरी, सरकार द्वारा निर्यात कार्यक्रम की देर से की गई घोषणा और अभी तक चीनी के एमएसपी (न्यूनतम विक्रय मूल्य) में वृद्धि के बारे में कोई निर्णय नहीं होने की वजह से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस