लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: RBI के ब्याज दर कटौती से शेयर बाजार में तेजी, घरेलू शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2025 12:01 IST

Share Market Today: दर-संवेदनशील क्षेत्रों ने बढ़त का नेतृत्व किया, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी सूचकांक हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं।

Open in App

Share Market Today: भारतीय रिजर्व बैंक के आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 318.71 अंक चढ़कर 85,584.03 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी भी 95 अंक की बढ़त के साथ 26,128.75 अंक पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वृहद आर्थिक स्थिति और वैश्विक परिस्थितियों पर गौर करते हुए प्रमुख नीतिगत दर रेपो को शुक्रवार को 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया। मजबूत आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति में नरमी के बीच आरबीआई ने नीतिगत दर में यह कटौती की है।

इस कदम से आवास, मोटर वाहन और वाणिज्यिक ऋण आदि के सस्ता होने की उम्मीद है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को स्थिर स्तर पर बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,944.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,661.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)रेपो रेटshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम