लाइव न्यूज़ :

स्टील उद्योग को कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए सरकारी समर्थन की जरूरतः जिंदल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:17 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रमुख सज्जन जिंदल ने शुक्रवार को कहा कि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में बड़ा योगदान देने वाले स्टील उद्योग को कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए एकदम नया नजरिया अपनाने के साथ सरकारी समर्थन की भी जरूरत है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जिंदल ने उद्योग मंडल बंगाल चैंबर के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्न्त तकनीक का इस्तेमाल कर स्टील विनिर्माता निम्न कार्बन वाले स्टील का उत्पादन कर सकते हैं लेकिन इस पर आने वाली भारी लागत को देखते हुए सरकार को एक सुव्यवस्थित नीति लेकर आना चाहिए।

उन्होंने कहा, "स्टील उद्योग दुनिया के औद्योगिक उत्पादन में 0.7 प्रतिशत योगदान देता है लेकिन गैसों के उत्सर्जन में इसका अंशदान सात प्रतिशत है। इसे बदलने की जरूरत है और यह बदलाव जल्द करना होगा।"

जेएसडब्ल्यू स्टील के प्रमुख ने कहा, "कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए स्टील कारखानों को तकनीकी रूप से उन्नत करना होगा। यह पहल उद्योग के स्तर पर की जाने के साथ ही नीतिगत स्तर पर भी करनी होगी।"

जिंदल ने कहा कि इसके लिए एकदम नए एवं रूपांतरकारी नजरिये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह हरित स्टील उत्पादन हो पाना अभी एक दशक दूर लग रहा है लेकिन इस संक्रमण काल में स्वच्छ हाइड्रोजन का सहारा लिया जा सकता है।

उन्होंने पुराने स्टील उत्पादन संयंत्रों को तिलांजिल देकर नए संयंत्रों की स्थापना पर आने वाली ऊंची पूंजी लागत को इस दिशा में एक बड़ा व्यवधान बताया। इसके लिए उन्होंने सरकार से समुचित नीति लाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम