लाइव न्यूज़ :

नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पट्टे पर देने के लिए स्टांप, पंजीकरण शुल्क माफ़

By भाषा | Updated: June 25, 2021 23:43 IST

Open in App

नोएडा 25 जून उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नोएडा में बनने वाले हवाई अड्डे के पहले चरण के लिए सरकारी एजेंसी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) को पट्टे पर दी जाने वाली जमीन के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क माफ करने का फैसला किया।

एक आधिकरिक बयान के अनुसार यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया।

बयान के अनुसार राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के लिए 1,334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। यह जमीन हवाईअड्डा परियोजना के लिए एनआईएएल को लीज पर दी जायेगी।

बयान के में कहा गया, ‘‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए कैबिनेट ने अधिग्रहित 1,334 हेक्टेयर भूमि पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’

नॉएडा हवाईअड्डे के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आम तौर पर जमीन लीज पर देते समय, पट्टेदार को भूमि के कुल सर्किल रेट का एक प्रतिशत पंजीकरण शुल्क में और सात प्रतिशत स्टाम्प शुल्क में देना होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘परियोजना पर विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनएआईएल को भूमि पट्टे पर देना महत्वपूर्ण था। एनआईएएल ने काम करने के लिए 40 साल की अवधि के लिए एक छूटग्राही का चयन किया है, जो तभी आगे बढ़ सकता है जब एनआईएएल के पास पट्टे पर जमीन हो।’’

एनआईएएल ने हवाईअड्डा परियोजना को विकसित करने के लिये ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी को रियायतग्राही चुना है। स्विटजरलैंड मुख्यालय वाली इस कंपनी ने परियोजना के लिये एक विशेष उद्देशीय कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लिमिटेड बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं