लाइव न्यूज़ :

Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2025 13:57 IST

Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा खरीदा गया था।Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: जनवरी 2025 में 22.50 करोड़ रुपये में बेचा गया। 61 प्रतिशत लाभ कमाया है।Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 4.48 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 4बीएचके अपार्टमेंट हैं।

Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले हैं। संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार मुंबई के बांद्रा पश्चिम में अपना अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेचा है। यह संपत्ति 81 ऑरेटे में स्थित है, जो एमजे शाह ग्रुप की एक परियोजना है, जो 4.48 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 4 बीएचके अपार्टमेंट हैं। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए पंजीकरण महानिरीक्षक (आईजीआर) संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार अपार्टमेंट को मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा खरीदा गया था।

जनवरी 2025 में 22.50 करोड़ रुपये में बेचा गया। 61 प्रतिशत लाभ कमाया है। स्क्वायर यार्ड्स ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने इस लेनदेन से संबंधित संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है। इसमें कहा गया, सिन्हा ने 81-ऑरिएट स्थित संपत्ति को बेचा है।

यह एमजे शाह ग्रुप की एक परियोजना है, जो 4.48 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 4बीएचके अपार्टमेंट हैं। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 391.2 वर्ग मीटर (लगभग 4,211 वर्ग फुट) और निर्मित क्षेत्रफल 430.32 वर्ग मीटर (लगभग 4,632 वर्ग फुट) है। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, इस लेनदेन में 1.35 करोड़ रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ इसी अपार्टमेंट को सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था और हाल ही में इसे 22.50 करोड़ रुपये में बेचा गया, जो खरीद के बाद से मूल्य में 61 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।’’ सिन्हा का 81-ऑरेट में एक और अपार्टमेंट है।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हामुंबईशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?