लाइव न्यूज़ :

सोना कॉमस्टार ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 2,498 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून वाहन कलपुर्जा कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 2,498 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुलेगा।

बीएसई के शुक्रवार के एक सर्कुलर के अनुसार कंपनी ने 42 एंकर निवेशकों को 291 रुपये प्रति शेयर के के भाव पर 8.6 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किया है। यह मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है। इस भाव पर कंपनी ने 2,498 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यह कंपनी के आईपीओ के आकार 5,550 करोड़ रुपये का 45 प्रतिशत बैठता है। कुल 42 एंकर निवेशकों ने कंपनी के शेयर खरीदे हैं। इनमें 24 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, 11 घरेलू म्यूचुअल फंड, पांच जीवन बीमा कंपनियों और दो वैकल्पिक निवेशक कोष (एआईएफ) शामिल हैं।

कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 285 से 291 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 14 जून को खुलकर 16 जून को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम