लाइव न्यूज़ :

सेक्योआ इंडिया ने नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच के साथ की भागीदारी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भाषा अमेरिका की उद्यम पूंजी कंपनी सेक्योआ कैपिटल की इकाई सेक्योआ इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) के साथ गठजोड़ किया है।

कंपनी के बयान के अनुसार सेक्योआ इंडिया का भारत और दक्षिणपूर्व एशिया में महिला उद्यमिता कार्यक्रम सेक्योआ स्पार्क महिला उद्यमिता मंच के साथ एक साल के लिये गठजोड़ कर रहा है।

इस भागीदारी के तहत सेक्योआ इंडिया इच्छुक महिला कारोबारी संस्थापकों को उनके ज्ञान और कौशल के आधार पर उनके कारोबार को गठित करने तथा उसे आगे बढ़ाने में सहायता करेंगी।

इस बारे में नीति आयोग की वरिष्ठ सलाहकार अन्ना रॉय ने कहा, ‘‘कार्यक्रम को इस रूप से तैयार किया गया है जिससे चुनौतियों को उनकी नजरों से देखा जाए और उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में ठोस मदद की जाए।’’

सेक्योआ इंडिया ने इस साल की शुरूआत में भारत और दक्षिणपूर्व एशिया में महिला संस्थापकों के बीच एक सर्वे किया था। सर्वे में शामिल महिला संस्थापकों में से 66 प्रतिशत ने कहा कि वे निवेशकों और कारोबारी दिग्गजों के साथ बैठक में शामिल होने और उनसे सीखने को इच्छुक हैं।

बयान के अनुसार सेक्योआ इंडिया इस कमी को पूरा करेगी। शुरू में वह 25 महिला उद्यमियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?