लाइव न्यूज़ :

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 98 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 15,300 का स्तर बरकरार रखा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और मासिक वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान के बीच बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 98 अंक ऊंचा रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 97.70 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,115.22 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,337.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने का, ‘‘वायदा एवं विकल्प निपटान के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों ने जुझारू क्षमता दिखाई और कारोबार सीमित दायरे में रहा।’’

आईटी शेयर लगातार दूसरे दिन मांग में रहे। मोदी ने कहा कि शॉर्ट कवरिंग की वजह से भी कुछ काउंटर को समर्थन मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। चीन के शंघाई कम्पोजिट में लाभ रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.77 प्रतिशत के नुकसान से 68.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं