लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 506 अंक की बढ़त के साथ नए उच्चस्तर पर, निफ्टी 13,100 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:58 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर विदेशी निवेशकों के लगातार पूंजी निवेश के चलते शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 506 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 13,100 अंक के पार निकल गया।

कारोबारियों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और अन्य एशियाई बाजारों के रुख से घरेलू शेयर बाजारों की धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 505.72 अंक यानी 1.15 प्रतिशत बढ़कर 44,655.44 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140.10 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,109.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सन फार्मा का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा। यह पांच प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज ऑटो भी बढ़त लिए रहे।

वहीं दूसरी तरफ कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई। आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 7,712.98 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ 73.68 पर बंद हुआ।

इसके अलावा शंघाई, तोक्यो, हांगकांग और सियोल के बाजार भी लाभ के साथ बंद हए।

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.10 प्रतिशत गिरकर 47.83 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा