लाइव न्यूज़ :

फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति पर निर्णय के बाद सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,300 के पार

By भाषा | Updated: December 16, 2021 10:45 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख देखा गया जिससे शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 494.12 अंक या 0.86 प्रतिशत की उछाल लेकर 58,282.15 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.15 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,343.55 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में इंफोसिस को सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत से अधिक का लाभ हुआ। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयरों में भी वृद्धि देखी गई। वहीं दूसरी तरफ मारुति, सन फार्मा, एचयूएल और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे।

बीती रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा कि वह आर्थिक प्रोत्साहन को तेज करेगा और बढ़ती मुद्रास्फीति से निपटने के लिए अगले साल तीन बार ब्याज दरों में वृद्धि करेगा।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 329.06 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,788.03 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 103.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत टूटकर 17,221.40 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे। उन्होंने बुधवार को 3,407.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया में अन्य बाजारों में शंघाई, टोक्यो और सियोल में शेयर बाजार मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का शेयर बाजार गिरावट में रहा। रात्रिकालीन सत्र में अमेरिका में शेयर बाजार सकारात्मक बढ़त के साथ बंद हुए।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.88 फीसदी की वृद्धि के साथ 74.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकैलाश खेर ने बांधा समां, लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार में लाइव परफॉर्मेंस से जीता दिल

भारत'गृह प्रवेश करते ही पार्टी की लंका लग गई': सेम डे केजरीवाल का नए बंगले में प्रवेश और राघव चड्ढा का 6 राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ना, देखें नेटिज़न्स का रिएक्शन

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा