लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की 1,128 अंक की लंबी छलांग, निफ्टी 14,800 अंक के पार

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:41 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 1,128 अंक चढ़ गया।

सकारात्मक वैश्विक रख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से बाजार में मजबूती आयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,128.08 अंक या 2.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,136.58 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 337.80 अंक या 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,800 अंक के पार 14,845.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं बुनियादी शोध प्रमुख रुस्मिक ओझा ने कहा, ‘‘आज की गिरावट को छोड़ दिया जाए, तो रुपया स्थिर है। हालांकि, इस दौरान डॉलर सूचकांक मजबूत हुआ है। अमेरिका में 10 साल के बांड पर प्रतिफल में बड़ा इजाफा हुआ है, वहीं भारत में 10 साल के बांड पर रिटर्न स्थिर है।’’

उन्होंने कहा कि ये दो कारक भारत के पक्ष में जाते हैं। इससे भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन उभरते बाजारों के अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर रहेगा।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 64.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस