लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 18,350 के पार

By भाषा | Updated: October 21, 2021 10:43 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक की तेजी आयी।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 265.84 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 61,525.80 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 93.45 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,360.05 पर था।

सेंसेक्स में सन फार्मा लगभग दो प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर थी। इसके बाद पावरग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी, कोटक बैंक और एमएंडएम के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में थे।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 456.09 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,259.96 पर और निफ्टी 152.15 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 18,266.60 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 1,843.09 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई और सियोल मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और टोक्यो नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 85.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं