लाइव न्यूज़ :

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 74 अंक की तेजी, कच्चे तेल में नरमी का दिखा असर

By भाषा | Updated: December 11, 2019 11:02 IST

एनएसई का निफ्टी भी 29.50 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,886.30 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक 0.88 प्रतिशत की बढ़त चल रही थी। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एलएंडटी और एचडीएफसी भी तेजी में चल रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को सेंसेक्स 247.55 अंक गिरकर 40,239.88 अंक तथा निफ्टी 80.70 अंक गिरकर 11,856.80 अंक पर बंद हुआ था।कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल में नरमी आने से भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

कच्चे तेल में नरमी के बीच चुनिंदा निजी बैंकों तथा वित्तीय एवं धातु कंपनियों में तेजी आने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 74 अंक की तेजी में रहा। कारोबारियों ने कहा कि रुपये में तेजी तथा एशियाई बाजारों के मिश्रित संकेतों ने भी बाजार की धारणा को बल दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 74.04 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,313.92 अंक पर चल रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 29.50 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,886.30 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक 0.88 प्रतिशत की बढ़त चल रही थी। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एलएंडटी और एचडीएफसी भी तेजी में चल रही थीं।

मंगलवार को सेंसेक्स 247.55 अंक गिरकर 40,239.88 अंक तथा निफ्टी 80.70 अंक गिरकर 11,856.80 अंक पर बंद हुआ था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को घरेलू पूंजी बाजार में 366.79 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल में नरमी आने से भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा। इस बीच कच्चे तेल का वायदा 0.71 प्रतिशत गिरकर 63.88 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :सेंसेक्समुंबईनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?