लाइव न्यूज़ :

Share Maret Update: शेयर बाजार में दिखी जबर्दस्त तेजी, सेंसेक्स पहली बार 54,000 के पार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 10:41 IST

शेयर बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स में लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ टाटा स्टील शीर्ष पर था। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी बढ़त दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देइंफोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 54,000 को पार कर गया।

मुंबई: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 54,000 के स्तर को पार कर गया।

इस दौरान 54,256.13 के सर्वकालीन उच्च स्तर को छूने के बाद 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 415.33 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 54,238.69 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 116.10 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 16,246.85 के उच्चतम शिखर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ टाटा स्टील शीर्ष पर था। इसके अलावा एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एसबीआई, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 872.73 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 53,823.36 पर, और निफ्टी 245.60 अंक या 1.55 प्रतिशत बढ़कर 16,130.75 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,116.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 72.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम