लाइव न्यूज़ :

सेबी ने माइंडट्री मामले में भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन को लेकर दो व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को माइंडट्री लिमिटेड के शेयरों में भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन को लेकर दो व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने दो अलग-अलग आदेशों में माइंडट्री के पूर्व कर्मचारी उदय किरण लिंगामनेनी और विराट कुमार येरामल्ला पर भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन के लिए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सेबी ने अपनी जांच में पाया कि लिंगामनेनी और येरामल्ला ने कई बार तथा जांच अवधि जनवरी-मार्च 2019 के दौरान भी कंपनी के शेयरों में लेन-देन किये थे।

बाजार नियामक ने पाया कि दोनों ने जांच अवधि के दौरान भी दस लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया। उन्होंने हालांकि कंपनी को संबंधित लेनदेन के बारे में नहीं बताया था, जो भेदिया कारोबार नियमों के तहत आवश्यक है।

सेबी ने अपने आदेश में कहा कि लिंगामनेनी ने जनवरी-मार्च 2019 की अवधि के दौरान 68.18 लाख रुपये की तीन लेनदेन, जबकि येरामल्ला ने 57.96 लाख रुपये के कुल कारोबार मूल्य के साथ पांच लेनदेन की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम