लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्री का कार्यभार संभाला, समीक्षा बैठक भी की

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 जुलाई ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

मध्य प्रदेश के प्रमुख नेता सिंधिया ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और इस समय राज्यसभा सदस्य हैं।

साथ ही जनरल वी के सिंह ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भी हैं।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की और भविष्य के कार्यों पर चर्चा की। बैठक में सिंह, नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला और मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल थे।

सिंधिया ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान संचार, वाणिज्य और उद्योग तथा बिजली राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हरदीप सिंह पूरी से मंत्रालय की बागडोर संभालने पर सौभाग्यशाली हूँ। मैं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और उनके द्वारा किए गए अच्छे काम को जारी रखने का संकल्प करता हूं।’’

सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया ने भी 90 के दशक की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्य किया था।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि सिंधिया ने मंत्रालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की और आगे के रास्ते पर चर्चा की।

सिंधिया ने ऐसे समय में मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, जब नागरिक उड्डयन क्षेत्र को कोरोना वायरस महामारी के कारण मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में मांग काफी अधिक प्रभावित हुई है और इसके चलते विमानन कंपनियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है और महामारी प्रभावित क्षेत्र को बढ़ावा देने के तरीके पर काम कर रही है।

इसके अलावा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझ पर जो विश्वास किया है, उससे मैं अभिभूत हूं। आज, मैंने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। एक बेहतर और प्रगतिशील भारत के लिए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ काम करने का मेरा निरंतर प्रयास रहेगा।’’

उल्लेखनीय है कि सिंधिया कांग्रेस को छोड़ कर मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनके पार्टी छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी थी और भाजपा वापस सत्ता में आ गई थी।

ग्वालियर के पूर्व शाही परिवार के वंशज सिंधिया 2007 में यूपीए सरकार में शामिल हुए और 2014 तक केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बने रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम