लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले एसबीआई ने दिया झटका, इन ग्राहकों की बढ़ी ईएमआई, जानें क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2021 15:23 IST

SBI increases base rates, interest rates: इस फैसले से जनवरी 2019 के बाद से ऋण लेने वालों पर असर नहीं पडे़गा लेकिन उससे पहले ऋण लेने वाले लोग प्रभावित होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनई दर 15 दिसंबर, 2021 से प्रभावी है। जनवरी 2019 से रेपो दर से जुड़ी बाहरी मानक उधार दर (ईबीएलआर) को अपनाया है।ईबीएलआर दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह दर भारतीय रिजर्व बैंक की मानक ब्याज दर में बदलाव के साथ बदल जाती है।

SBI increases base rates, interest rates:  देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मानक उधारी दर या आधार दर में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि की है। एसबीआई की वेबसाइट पर डाली गयी जानकारी के अनुसार, वृद्धि के साथ संशोधित आधार दर 7.55 प्रतिशत है।

नई दर 15 दिसंबर, 2021 से प्रभावी है। इस फैसले से जनवरी 2019 के बाद से ऋण लेने वालों पर असर नहीं पडे़गा लेकिन उससे पहले ऋण लेने वाले लोग प्रभावित होंगे। एसबीआई ने जनवरी 2019 से रेपो दर से जुड़ी बाहरी मानक उधार दर (ईबीएलआर) को अपनाया है।

ईबीएलआर दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह दर भारतीय रिजर्व बैंक की मानक ब्याज दर में बदलाव के साथ बदल जाती है। रिजर्व बैंक ने अपनी दिसंबर की मौद्रिक नीति में रेपो दर को चार प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला लिया। केंद्रीय बैंक ने लगातार नौवीं बार यह स्थिति बनाए रखी।

एसबीआई को आईपीओ के जरिये एसबीआई म्यूचुअल फंड में अपनी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति मिली

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये एसबीआई म्यूचुअल फंड में अपनी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई ने बुधवार को सुबह शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने आईपीओ के जरिये एसबीआई फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में अपनी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की संभावनाएं तलाशने की मंजूरी दे दी है।

एसबीआई ने कहा कि इस प्रस्ताव को हालांकि अभी सभी नियामकों से मंजूरी मिलनी बाकी है। एसबीआई फंड मैनेजमेंट दरअसल एसबीआई और एएमयूएनडीआई (फ्रांस) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह विश्व की प्रमुख फंड प्रबंधन कंपनियों में से एक है। एसबीआई म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एएमयूएनडीआई ने अप्रैल 2011 में एसबीआई फंड मैनेजमेंट में 37 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। वही एसबीआई की इसमें 63 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

एसबीआई, भारतीय सेना ने करार का नवीकरण किया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भारतीय सेना के साथ अपने समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया है। इसमें बैंक अपनी रक्षा वेतन पैकेज (डीएसपी) योजना के तहत सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सेना कर्मियों को विशेष रूप से तैयार किए गए लाभों की पेशकश करता है। एमओयू के तहत बैंक मानार्थ व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर, ड्यूटी के दौरान मृत्यु के मामले में अतिरिक्त कवर और स्थायी पूर्ण विकलांगता / आंशिक विकलांगता कवर प्रदान करता है।

बैंक ने बयान में कहा कि इस योजना के तहत सेनाकर्मी की मृत्यु पर उनके बच्चों की शिक्षा और लड़की की शादी के लिए भी समर्थन उपलब्ध कराया जाता है। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, ‘‘एसबीआई अपने रक्षा वेतन पैकेज के माध्यम से सेना कर्मियों को कई तरह के लाभों की पेशकश कर रहा है। यह योजना उन्हें और उनके परिवार को बैंकिंग सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करती है।’’

टॅग्स :SBIमुंबईदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में