लाइव न्यूज़ :

सैमसंग ने 60 ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर उत्तर प्रदेश को दिये

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:10 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 मई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली दक्षिण कोरिया की सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने उत्तर प्रदेश को 60 ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। इसमें से 30 गौतम बुद्ध नगर जिले को दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये यह सहायता सैमसंग ने कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत दी है। कंपनी का गौतम बुद्ध नगर, नोएडा में मोबाइल फोन विनिर्माण का बड़ा कारखाना है और वह उत्तर प्रदेश में प्रमुख निवेशकों में से एक है।

गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई ने कंपनी के कदम की सराहना की और इस मदद के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सैसमंग महामारी के दौरान भविष्य में भी इस प्रकार की मदद करती रहेगी।

जिले के सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने एक बयान में कहा कि सैमसंग ने बृहस्पतिवार को गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 30 ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर सौंपे।

इसके अलावा 30 ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर बृहस्पतिवार को लखनऊ प्रशासन को सौंपे गये।

सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष और सीएसआर प्रमुख पार्थ घोष ने कहा, ‘‘कंपनी इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश समेत देश की जनता के साथ खड़ी है। वह इस मुश्किल समय में अपनी तरफ से मदद जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम