लाइव न्यूज़ :

रुपया 20 पैसे गिरकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी मुद्रा में तेजी लौटने के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से बृहस्पतिवार को रुपया 20 पैसे गिरकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ खुली। यह कारोबार के दौरान 73.08 रुपये प्रति डॉलर के उच्चस्तर स्तर तथा 73.31 रुपये प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर तक भी गया।

कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले दिन बुधवार को यह 73.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 89.75 हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 382.30 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.07 प्रतिशत बढ़कर 54.22 डॉलर प्रति बैरल चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम