लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक कर्मचारियों के लिये खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 5.64 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल अैद्योगिक कर्मचारियों के लिये खुदरा महंगाई दर मार्च में बढ़कर 5.64 प्रतिशत पहुंच गयी। मुख्य रूप से कुछ खाद्य वस्तुओं और पेट्रोल तथा रसोई गैस समेत ईंधन के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सालाना आधार पर मार्च महीने में मुद्रास्फीति 5.64 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व माह फरवरी 2021 4.48 प्रतिशत थी। जबकि पिछले साल मार्च में यह 5.50 प्रतिशत थी।’’

बयान के अनुसार खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर आलोच्य महीने में 5.36 प्रतिशत रही। जबकि इससे एक महीने पहले फरवरी में 4.64 तथा एक साल पहले 2020 के मार्च महीने में यह 6.67 प्रतिशत थी।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक कर्मचारी (सीपीआई-आईडब्ल्यू) मार्च 2021 में 0.6 अंक बढ़कर 119.6 अंक रहा।

प्रतिशत के रूप में फरवरी 2021 के मुकाबले इसमें 0.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह की तुलना में 0.61 प्रतिशत घटा।

मौजूदा सूचकांक पर सर्वाधिक दबाव ईंधन और प्रकाश से आया। कुल बदलाव में इनका योगदान 0.40 प्रतिशत अंक रहा।

वस्तुओं के तहत खाना पकाने की गैस, पेट्रोल, पॉल्ट्री चिकेन, खाद्य तेल, सेब, नारंगी, चाय पत्ती और प्रसंस्कृत डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ने से सूचकांक ऊपर आया है।

हालांकि दूसरी तरफ, सब्जियों के दाम कम होने से तेजी पर कुछ अंकुश लगा।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, ‘‘सूचकांक में वृद्धि से नौकरीपेशा आबादी के लिये महंगाई भत्ता में वृद्धि के जरिये उनका वेतन बढ़ेगा।’’

सीपीआई-आईडब्ल्यू एकमात्र महत्वपूर्ण मूल्य सांख्यिकी है जिसका वित्तीय प्रभाव है।

इसका मुख्य रूप से उपयोग औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सरकारी और आौद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों के महंगाई भत्ते के निर्धारण के लिये किया जाता है। साथ ही अनुसूचित रोजगार में न्यूनतम वेतन की समीक्षा और निर्धारण के साथ खुदरा महंगाई दर के आकलन में भी इसका उपयोग किया जाता है।

गंगवार के अनुसार मार्च 2021 में मुद्रास्फीति में वृद्धि का प्रमुख कारण पेट्रोलियम उत्पादों और खाद्य तेल के दाम में तेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस