लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल ने महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान और साड़ियों का खास स्टोर शुरू किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 11:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ सितंबर रिलायंस रिटेल ने महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए पारंपरिक परिधान और साड़ियों के स्टोर ‘अवंत्रा बाय ट्रेंड्स’ की शुरुआत की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यहां खुला फ्लैगशिप स्टोर 9,500 वर्ग फुट में फैला है।

बयान के मुताबिक, ‘‘अवंत्रा बाय ट्रेंड्स में 25-40 वर्ष आयु वर्ग की भारतीय महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए परिधान हैं, जो परंपरा, संस्कृति और विरासत को महत्व देती हैं और जो भी ‘भारतीय’ तथा ‘पारंपरिक’ है, उसको पसंद करती हैं।’’

अवंत्रा बाय ट्रेंड्स इस समय 80 से अधिक बुनकरों, डिजाइनरों, कारीगरों, मास्टर शिल्पकारों और निर्माताओं के साथ काम कर रहा है, जिसमें देश भर के 25 से अधिक साड़ी शिल्प कल्स्टर के 10 पुरस्कार विजेता कारीगर या मास्टर शिल्पकार शामिल हैं।

रिलायंस रिटेल ने कहा कि शुरुआत में चालू वित्त वर्ष के अंत तक अवंत्रा बाय ट्रेंड्स के करीब 30 स्टोर दक्षिण भारत में खोले जाएंगे और फिर इसका पूरे भारत में विस्तार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं